HOW TO BE A JOURNALIST

आज हम बात करेंगे पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में और साथ ही इस सवालों का जवाब भी पता करेंगे जो आपके मन में बेशक आते होंगे अगर आप भी पत्रकार बनना चाहते हैं तो |

  • पत्रकारिता क्या हैं ?
  • एक सफल पत्रकार कैसे बनें?
  • पत्रकारिता में करियर कैसे बनायें ?
  • Journalist क्या हैं ?
  • Photography में करियर
  •  News reporter कैसे बनें ?
  • पत्रकारिता के लिए कौनसा कौर्स करें ?
  • News एडिटर कैसे बनें ?

आदि कई सवालों के जवाब आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद मिल जायेंगे |

पत्रकार कैसे बनें (Journalist kaise bane)

पत्रकार कैसे बनें (Journalist kaise bane)

पत्रकारिता क्या हैं ?

पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र हैं जिसमें किसी भी न्यूज़, घटना या कोई जानकारी को एकत्रित करके मिडिया के माध्यम से घर घर पहुँचाना ही पत्रकारिता हैं | पत्रकारिता के कई अंग हैं जैसे जैसे कैमरा मेन, न्यूज़ रिपोर्टर, न्यूज़ एडिटर, एंकर, फोटोग्राफर आदि | आपको इनमे से किसी एक विषय को चुनकर आगे बढ़ना होगा हलाकि पत्रकारिता में कुछ पोस्ट ऐसी भी होती है जो कुछ वर्षों के अनुभव के बाद ही मिलती है |

पत्रकार बनने के लिए कौनसा कौर्स करें?

पत्रकार बनने के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता से ज्यादा महत्त्व रखता हैं आपका व्यक्तित्व, साहसी, इमानदार, परिश्रमी, संयमी होना आदि यही सब गुण अगर आपमें हैं तो आप पत्रकारिता की पढाई कर सकते हैं | एक सफल पत्रकार बनने के लिए आप निम्न कौर्स में से कोई एक या उससे अधिक भी कर सकते हैं |

[adinserter block=”11″]

बैचलर ऑफ़ आर्ट  (जर्नलिज्म) | Bachelor of Art (JOURNALISM) 

12th के बाद किया जाने वाला यह कौर्स आपके पत्रकार बनने के सपने को पूरा कर सकता हैं | इस कौर्स में आपको बेसिक पत्रकारिता एवं पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों से अवगत कराया जायेगा |

  • शैक्षणिक योग्यता : 12th न्यूनतम 50 % अंकों के साथ
  • समय : 3 वर्ष
  • अनुमानित फ़ीस  : 25 हजार से 1 लाख प्रति वर्ष

बैचलर ऑफ़ साइंस (एनीमेशन & मल्टीमीडिया) | B.Sc. (Animation & Multimedia) में करियर 

बैचलर ऑफ़ साइंस (एनीमेशन & मल्टीमीडिया )यह एक टेकनिकल डिग्री हैं, अगर आप यह कौर्स करते हैं तो आपको न्यूज़ चेनल प्रिंट मीडिया, आदि जगहों पर बड़े पदों पर जॉब मिल सकती हैं | इस कौर्स में आप एनीमेशन, मल्टीमीडिया के साथ साथ ग्राफिक्स, विसुअल एडिटिंग, विडियो मेकिंग आदि पढ़ेंगे |

  • शैक्षणिक योग्यता : 12th (science) न्यूनतम 50 % अंकों के साथ
  • समय : 3 वर्ष
  • अनुमानित फ़ीस  : 50 हजार से 1.5 लाख प्रति वर्ष

बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एवं मॉस कम्युनिकेशन [B.J.M.C.]

अगर आप पत्रकारिता में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह कौर्स बिलकुल सही रहेगा यह कौर्स विशेषकर पत्रकारिता एवं उससे जुड़े अन्य विषयों से सम्बंधित हैं | इस कौर्स में आप बेसिक से लेकर एडवांस पत्रकारिता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

इस कौर्स को करने के बाद आप न्यूज़ चेनल, प्रिंट मीडिया, रिपोर्टर, एडिटर आदि पदों पर जॉब पा सकते हैं | पत्रकारिता के लिहाज से यह एक बहुत ही सही कौर्स हैं | इस कौर्स से जुड़ी अन्य जानकारी इस प्रकार हैं |

पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के लिए क्या करें 

अगर आप पत्रकारिता में डिप्लोमा करना चाहते है तो आप  एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा इन जर्नलिज्म कर सकते हैं जो सिर्फ 1 इयर का कौर्स हैं जिसे आप ग्रेजुएशन के बाद कर सकते हैं | इस डिप्लोमा कौर्स को करने के दौरान आप कम समय में पत्रकारिता को बेहतर समझ सकेंगे | और अगर आप ग्रेजुएशन कम्पलीट कर चुकें हैं और मास्टर करना चाह रहे हैं तो भी इस क्षेत्र में आपके लिए कई कोर्स उपलब्ध हैं | जो इस तरह हैं | पत्रकार कैसे बनें (Journalist kaise bane)

  • मास्टर ऑफ़ आर्ट (जर्नलिज्म)
  • मास्टर ऑफ़ आर्ट  (मॉस कम्युनिकेशन)
  • एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
  • पी जी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एवं मॉस कम्युनिकेशन
  • पी जी डिप्लोमा इन ब्रोडकास्ट जर्नलिज्म

पत्रकारिता के प्रमुख कॉलेज | पत्रकारिता कहाँ से करें 

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉस कम्युनिकेशन [IIMC] नई दिल्ली
  • सेंट . ज़ेवियरस कॉलेज – मुंबई
  • क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बंगलौर
  • जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी : भोपाल
  • फिल्म एवं टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया : पुणे
  • टाइम्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ जर्नलिज्म : नई दिल्ली

इसके आलावा और भी कई कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी हैं जिनकी जानकारी के लिए आप हमे कमेंट करके अपने शहर का नाम बताएं, हम आपके नजदीकी कॉलेज की जानकारी प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे |

[adinserter block=”12″]

पत्रकारिता में करियर जॉब एवं सैलरी एवं अन्य

अगर आप एक अच्छे कॉलेज से पत्रकारिता करते हैं तो आपको आसानी से जॉब मिल सकती हैं क्योकि आजकल हर कोई डॉक्टर, इंजिनियर बनने की रेस में दौड़ रहा हैं और इस ओर लोगों का इंटरेस्ट कम ही हैं जबकि पत्रकारिता हर लिहाज से एक अच्छा करियर विकल्प साबित होता हैं | इस क्षेत्र में नाम, पैसा, शोहरत, रुतबा सब कुछ हैं |

इस क्षेत्र में हो सकता है आपको शुरुआत फील्ड वर्क से करना पड़ें लेकिन जैसे जैसे आपका अनुभव बड़ता जायेगा आपकी सैलरी एवं पद में भी बढ़ोतरी होती जाएगी | शुरुआत में आपको 15 हजार से 20 हजार की जॉब मिल सकती हैं जो कि निर्भर करता हैं कि आपकी जॉब कहाँ लगी हैं| अगर आपका चयन किसी बड़े ब्रांड जैसे ZEE न्यूज़, आज तक आदि में होता हैं तो आपको प्रारंभ से ही अच्छा पैकेज मिलने लगता हैं| पत्रकार कैसे बनें (Journalist kaise bane)

तो दोस्तों आपको हमारी आज की यह पोस्ट “पत्रकार कैसे बनें (Journalist kaise bane)” कैसी लगी हमें कमेंट के माध्यम से जरुर बताएं ताकि हम इस वेबसाइट को और बेहतर बना सकें | अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो इस शेयर करना ना भूलें और आप हमसे facebook या google के माध्यम से भी सीधे जुड़ सकते हैं ताकि आपको हमारी हर नई पोस्ट की जानकारी आपके ईमेल पर प्राप्त होती रहें |

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.